Chemistry In Everyday Life/दैनिक जीवन मे रसायन – Everyday Life, we find Chemistry in the food we eat, the air we breathe, the Chemicals we wash, our feelings, and almost any surface we can see or touch.
रसायनों का उपयोग जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में किया जाता है, यहाँ तक की सारी जैविक क्रियाओं का संचालन भी रसायनों द्वारा होता है।
Some Useful Compound In Everyday Life
प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण रासायनिक यौगिक के सामान्य नाम व सूत्र अध्याय से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिये यहाँ महत्वपूर्ण रासायनिक यौगिकों के सामान्य नाम व सूत्र पर संक्षिप्त नोट्स उपलब्ध करा रहे हैं जो कि SSC, Railway, State Exams Like REET, HTET , Super TET, MP-TET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये लाभकारी होगी।
NaCl (Sodium Chloride) :-
– इसे साधारण नमक भी कहते है।
– यह प्रबल अम्ल व प्रबल क्षार का लवण होता है तथा इसके PH का मान 7 होता है।
– NaCl को व्यापारिक तौर पर समुद्र के जल या खानों को सूखा कर प्राप्त किया जाता है।
– NaCl श्वेत ठोस पदार्थ है जो जल में अत्यधिक विलेय है।
– NaCl का गलनांक उच्च (1081k) होता है अत: यह जल में आयनित हो जाता है।
NaCl का उपयोग –
(i) इसका उपयोग साधारण नमक के रूप में भोजन में किया जाता है।
(ii) खाद्य परिरक्षण में।
(iii) हिम मिश्रण बनाया जाता है।
(iv) NaOH, Na2CO3, NaHCO3, विरंजक चूर्ण बनाने में।
सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) :-
– इसे कास्टिक सोडा भी कहते हैं।
– औद्योगिक स्तर पर NaOH का उत्पादन NaCl के विद्युत अपघटन द्वारा किया जाता है।
– NaOH श्वेत चिकना पदार्थ है
– तथा इनका गलनांक 591k है।
– NaOH भी जल में विलय हो जाता है इसके क्रिस्टल प्रसंबंध है।
– NaOH एक प्रबल क्षार है। अत: यह एक प्रबल विद्युत अपघटय भी है।
NaOH का उपयोग –
(i) इसका उपयोग साबुन, कागज तथा सिल्क उद्योग में किया जाता है।
(ii) बॉक्साइट के धातुकर्म में।
(ii) पेट्रोलियम के शोधन में।
(ii) वसा व तेलों के निर्माण में।
(ii) प्रयोगशाला अभिकर्मक में।
विरंजक चूर्ण :- CaOCl2 (कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड)
– CaOCl2 को शुष्क बुझे हुए चूने पर Cl2 गैस प्रवाहित करके प्राप्त किया जाता है।
– विरंजक चूर्ण पीला तीक्ष्ण गंध वाला ठोस पदार्थ है जो कि ठंडे जल में विलेय है।
CaOCl2 का उपयोग –
(i) वस्त्र उद्योग में विरंजक के रूप में
(ii) कागज उद्योग में विरंजक के रूप में
(iii) पेयजल को शुद्ध करने में
(iv) रोगाणुनाशक एवं ऑक्सीकारक के रूप में
बेकिंग सोडा (NaHCO3)
– इसे खाने का सोडा भी कहते है तथा इसका रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट होता है।
– NaHCO3 को खाद्य पदार्थों में मिलाकर गर्म करने पर यह बुलबुलों के रूप में बाहर निकल जाता है।
– NaCl का उपयोग करके बेकिंग सोडा बनाया जाता है।
– Na2CO3 (सोडियम कार्बोनेट) के विलयन में CO2 गैस प्रवाहित करके NaHCO3 बनाया जाता है।
– बेकिंग सोडा श्वेत क्रिस्टलीय ठोस है तथा यह जल में अल्प विलेय है।
– जल में इसका विलयन क्षारीय होता है, इसे गर्म करने पर CO2 गैस निकलती है।
NaHCO3 का उपयोग
(i) खाद्य पदार्थों में बेकिंग पाउडर के रूप में।
(ii) सोडा वाटर तथा सोडायुक्त शीतल पेय बनाने में।
(iii) पेट की अम्लता को दूर करनें में।
(iv) मंद पूतिरोधी के रूप में।
(v) अग्निशामक यंत्रों में।
(vi) प्रयोगशाला अभिकर्मक में
धावन सोडा (Na2CO3.10H2O):-
– इसे कपड़े धोने का सोडा भी कहते हैं, इसका रासायनिक नाम सोडियम कार्बोनेट है।
– यह सफेद क्रिस्टलीय ठोस है तथा जल में विलय है इसका जलीय विलयन क्षारीय होता है।
– इसे गर्म करने पर क्रिस्टलन जल त्यागकर सोडा-ऐश बनाता है।
Na2CO3.10H2O का उपयोग –
(i) धुलाई व सफाई में।
(ii) कास्टिक सोडा, बेकिंग पाउडर, काँच, साबुन, बोरेक्स के निर्माण में।
(iii) कागज व पेन्ट तथा वस्त्र उद्योग में।
(iv) प्रयोगशाला अभिकर्मक के रूप में।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) –
– यह श्वेत ठोस चिकना पदार्थ है।
– इसमें जल मिलाने पर 15-20 मिनट में जमकर ठोस और कठोर हो जाता है।
प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) का उपयोग
(i) भवन निर्माण में।
(ii) दंतचिकित्सा में।
(iii) मूर्तियाँ आदि सजावटी सामानों को बनाने में।
(iv) अग्निसह पदार्थ के रूप में।
Chemistry In Everyday Life
List of chemical formulas and their common names
साधारण नमक | NaCl |
बेकिंग सोडा | NaHCO₃ |
धोवन सोडा | Na₂CO₃·10H₂O |
कास्टिक सोडा | NaOH |
फिटकरी | K₂SO₄·Al₂(SO₄)₃·24H₂O |
कास्टिक पोटाश | KOH |
लाल दवा | KMnO₄ |
चूने का पानी | Ca(OH)₂ |
जिप्सम | CaSO₄·2H₂O |
प्लास्टर ऑफ पेरिस | CaSO₄·½H₂O |
चॉक | CaCO₃ |
चूना-पत्थर | CaCO₃ |
संगमरमर | CaCO₃ |
नौसादर | NH₄Cl |
लाफिंग गैस | N₂O |
लिथार्ज | PbO |
गैलेना | PbS |
सफेद लेड | 2PbCO₃·Pb(OH)₂ |
नमक का अम्ल | HCl |
अम्लराज | HNO₃ + HCl (1 : 3) |
शुष्क बर्फ | CO₂ |
हॉर्न सिल्वर | AgCl |
भारी जल | D₂O |
प्रोड्यूशर गैस | CO + N₂ |
मार्श गैस | CH₄ |
सिरका | CH₃COOH |
ऐल्कोहॉल | C₂H₅OH |
यूरिया | NH₂CONH₂ |
चीनी | C₁₂H₂₂O₁₁ |
बेंजीन | C₆H₆ |
MCQ’s on Chemistry in Everyday Life
Q.1 धावन सोडे का रासायनिक नाम क्या है?
1. सोडियम क्लोराइड
2. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
3. सोडियम कार्बोनेट
4. सोडियम हाइड्रोक्साइड
Q.2 निम्न में से किस यौगिक को कास्टिक सोडा के नाम से जाना जाता है?
1.NaOH
2.NaCl
3.NaHCO3
4.Na2CO3
Q.3 खट्टे दूध में कौनसा Acid पाया जाता है?
1. लेक्टिक Acid
2. ग्लूटेमिक Acid
3. ग्लाइकॉलिक Acid
4. एसीटिक Acid
Q.4 सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट को सामान्यतः(Commonly) जाना जाता है?
1. जिप्सम
2. धावन सोडा
3. बेकिंग सोडा
4. बुझा चूना
Q.5 मेथेन को सामान्यतः जाना जाता है?
1. लाफिंग गैस
2. प्रोड्यूसर गैस
3. मार्श गैस
4. गैलेना
Q.6 “Slaked Lime/बुझा चूना” सूत्र है?
1. Ca(OH)2
2. NaOH
3.Mg(OH)2
4. CaO
Q.7 “Iodine Test” को निम्न में से किसकी उपस्थिति को जानने के लिए किया जाता है?
1.कोलेस्ट्रॉल
2. वसा
3. प्रोटीन
4.कार्बोहाइड्रेट
Q.8 Car के Airbags में काम में ली जाती है?
1. सोडियम बाईकार्बोनेट
2. सोडियम नाइट्रेट
3. सोडियम अज़ाइड
4. सोडियम क्लोराइड
Q.9 प्लास्टर ऑफ पेरिस का रासायनिक सूत्र क्या है ?
1.CH₃COOH
2.CaSO₄·2H₂O
3.CaSO₄·½H₂O
4.CaCO₃
Q.10 निम्न में से प्रोड्यूशर गैस है ?
1.CO + N₂
2.CO + H₂
3.CO + O₂
4.N₂ + CO
Q.11 बिना बुझे हुए चुने का रासायनिक सूत्र –
1.Cao (कैल्शियम ऑक्साइड)
2.Ca(OH)2
3.Mg(OH)2
4.CaSO₄·½H₂O
Let’s Learn – Are You ready For “Chemistry in Everyday Life” Quiz ?
|
![]() |
Chemistry Links!
REET Level-2 Science Model Papers
![]() |
![]() |
Science Practice Quiz
Join Us
Join Telegram