Child Development से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | बाल विकास

Child Development(बाल विकास) and Pedagogy is Most Important Part In Any Teaching Exams .
Here We Provide You Most Important CDP Questions So you Can Read and Revise Before Examination.

यह MCQs REET, CTET, DSSSB, HTET, UP-TET, Ist Grade, 2nd Grade तथा सभी TET Exams के लिए उपयोगी है।

Latest Updates तथा Daily Important Questions के लिए reetprep के Telegram Channel से जरूर जुड़ जाएं।

1.अभिवृद्धि का स्वरूप होता है?
बाह्य ✔️
आंतरिक
दोनों
उक्त में से कोई नहीं

2. विकास का वह क्रम जिसमें शरीरिक विकास सिर से पैरों की दिशा में होता है?
मस्तकाधोमुखी क्रम (Cephalocaudal Law)✔️
प्रोक्सीमोडिस्टल क्रम
भिन्नता का नियम
उपरोक्त में से कोई नहीं

3. विकास का क्रम होता है?
सामान्य से विशिष्ट✔️
विशिष्ट से सामान्य
उपरोक्त दोनों
कोई क्रम नहीं

4. सम्भावित विकास का क्षेत्र(Zone Of Proximal Development) का सम्प्रत्यय दिया?
पियाजे
वाइगोत्सकी ✔️
स्किनर
वाटसन

5. फ्रायड के अनुसार मन का सबसे बड़ा भाग है?
चेतन मन
अचेतन मन ✔️
अर्द्ध चेतन मन
उपरोक्त में से कोई नहीं

6. फ्रायड ने अचेतन मन की तुलना किससे की है?
बर्फ के टुकड़े से ✔️
लकड़ी के टुकड़े से
लोहे के टुकड़े से
स्टील के टुकड़े से

7.फ्रायड ने मन की कितनी दशाएं बताई हैं?
3✔️
4
5
6

8.संवेग व्यक्ति की उत्तेजित दशा है, कथन है ?
विलियम वुंट का
रॉस का
थोर्नडाइक के
वुडवर्ड का ✔️

9. माता-पिता की शारिरिक और मानसिक विशेषताओं का सन्तान में हस्तांतरण होना ही वंशक्रम है, परिभाषा दी है?
जेम्स ड्रेवर ✔️
आलपोर्ट
मेक्डुगल
विलियम जेम्स

10. ज्यादातर बच्चे प्रथम सार्थक शब्द किस उम्र में बोलना शुरू कर देते हैं?
2-3 महीने में
10-13 महीने में ✔️
13-23 महीने में
15-30 महीने में

11. किस मनोवैज्ञानिक का मानना है कि संज्ञान और संवेग स्वत्रंत होते है?
फ्रोबेल
हेडफील्ड
बर्क
जंजोक ✔️

12. किसी वस्तु के स्थायित्व की अवधारणा पियाजे के विकास के …..चरण में प्राप्त हो जाती है?
संवेदी गामक अवस्था ✔️
पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

13. मनोविज्ञान शाला उत्तर प्रदेश में कहाँ स्थित है?
इलाहाबाद ✔️
पुणे
कानपुर
दिल्ली

14. एरिक्सन के अनुसार , बच्चों का मनो-सामाजिक विकास कितने चरणों मे पूरा होता है?
6
7
8✔️
9

15. सामाजिक रचनावाद दर्शन पर अत्यधिक बल किसने दिया?
पियाजे ने
वाइगोत्सकी ने ✔️
स्किनर ने
हल ने

16. आनुवंशिकता की इकाई है ?
जीन ✔️
गुणसूत्र
युग्मक
उपरोक्त सभी

17.मध्य बचपन की अवधि है?
0 वर्ष से 6 वर्ष
6 वर्ष से 11 वर्ष ✔️
12 वर्ष से 18 वर्ष
18 वर्ष से 35 वर्ष

18. लॉरेंस कोहल्बर्ग के अनुसार परम्परागत नैतिक स्तर की अवधि है?
4 से 10 वर्ष
10 से 13 वर्ष ✔️
13 से 18 वर्ष
18 से 34 वर्ष

19. पश्च परम्परागत स्तर में बालक के तर्क व चिंतन का आधार होता है?
बाहरी घटनाएं
समाज
विवेक ✔️
उपरोक्त में से कोई नहीं

20. पियाजे के विकास की किस अवस्था मे बालक दिन , तारीख, समय , महीना आदि बताने योग्य हो जाता है?
संवेदी गामक अवस्था
पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था✔️
औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

21. मनोविश्लेषण का प्रतिपादन किसने किया ?
सिगमंड फ्रायड✔️
जीन पियाजे
प्लेटो
मैस्लो

22. पहली मनोविज्ञान प्रयोगशाला किस जगह स्थापित की गई ?
लिपजिग✔️
बलेकेन्बर्ग
न्यूयॉर्क
सिंगापुर

23. पहली मनोविज्ञान प्रयोगशाला किसने स्थापित की ?
विलियम वुंट ने ✔️
विलियम जेम्स ने
गुड़ एनफ ने
गुथरी ने

24. मनोविज्ञान को मन अथवा मस्तिष्क का विज्ञान कहने वाले मनोवैज्ञानिक कौन थे?
पोम्पोनोजी✔️
प्लेटो
वुडवर्थ
क्लार्क हल

25. “विकास की किसी भी अवस्था मे कुछ भी सिखाया जा सकता है” , यह कथन किसका है?
आसुबेल का
ब्रूनर का✔️
पावलोव का
क़िलपेट्रिक का

26. भारत मे बाल विकास/Child Development के अध्ययन की शुरुआत हुई?
1930 में ✔️
1931 में
1932 में
1933 में

27. मौलिक व्यवहारवादी कहा जाता है?
स्किनर को✔️
पावलोव को
थोर्नडाइक को
कुर्ट लेविन को

28. विकासात्मक मनोविज्ञान के जनक है?
एरिक्सन
चोम्स्की
जीन पियाजे ✔️
उपरोक्त में से कोई नहीं

29.व्यक्तितव मनोविज्ञान के जनक है?
आलपोर्ट ✔️
शेल्डन
क्रेशमर
उपरोक्त में से कोई नहीं

30. किस मनोवैज्ञानिक में जन्म से 2 सप्ताह को शैशव अवस्था नाम दिया है?
श्रीमती हरलोक ने ✔️
रॉस ने
जोन्स ने
सिम्पसन ने

Child Development

31. “बाल्यावस्था मिथ्या परिपक्वता का काल है” , कथन है?
गैसेल का
रॉस का ✔️
बर्क का
वेलेंटाइन का

32. विकास की किस अवस्था तक बुद्धि का अधिकतम विकास हो जाता है?
शैशवावस्था तक
बाल्यावस्था तक
किशोरावस्था तक ✔️
प्रौढ़ावस्था तक

33. “सामाजिक व संवेगात्मक विकास साथ-साथ चलते है” यह कथन है?
क्रो व क्रो का ✔️
वेलेंटाइन का
वाटसन का
जॉन लॉक का

34. ……के अनुसार बालक का विकास आनुवंशिकता तथा वातावरण का गुननफल है?
वुडवर्थ ✔️
वाटसन
स्किनर
हल

35. विकास हमेशा बच्चे की उम्र से मेल खाता है । यह ………के सिद्धांत के कारण होता है?
एकसमान पैटर्न ✔️
निरन्तरता का सिद्धांत
परस्पर सम्बन्ध का सिद्धांत
अंत क्रिया का नियम

36. कितने माह की आयु के बीच अधिकांश बच्चे शब्दों को मिलाकर छोटे-छोटे वाक्यों में बोलना शुरू कर देते हैं?
18 से 24 माह✔️
24 से 30 माह
30 से 50 माह
50 से 70 माह

37. अतार्किक चिंतन की अवस्था होती है?
3 से 6 वर्ष ✔️
6 से 12 वर्ष
12 से 18 वर्ष
18 से 35 वर्ष

38. जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काल माना जाता है?
0 – 3 वर्ष✔️
6 – 12 वर्ष
12 – 18 वर्ष
18 – 40 वर्ष

39. शैक्षिक दृष्टि से जीवन का महत्वपूर्ण काल माना जाता है?
बाल्यावस्था✔️
शैशवावस्था
किशोरावस्था
प्रौढ़ावस्था

40. एक 5 वर्ष के बच्चे में दूसरे के प्रति प्रतिक्रिया तथा सम्प्रेषण की कमी है तथा वह असामान्य व्यवहार मो बार बार करता है इस तरह के लक्षण किस चीज़ का प्रतीक है?
शैशव स्वलीनता ✔️
डिस्लेक्सिया
डिस्प्रेक्सिया
डिस्ग्राफिया

41. प्रतिस्पर्धा की भावना सबसे ज्यादा किस काल मे होती है?
शैशवास्था में
बाल्यावस्था में ✔️
प्रौढ़ावस्था में
उपरोक्त सभी मे

42. 12 – 18 वर्ष में एरिक्सन की कौनसी अवस्था मे बालक होता है?
पहचान बनाम भ्रम✔️
परिश्रम बनाम हीनता
पहल बनाम अपराधबोध
अलगाव बनाम घनिष्ठता

43. “Identity Crisis” Phrase का इस्तेमाल करने वाले मनोवैज्ञानिक कौन है?
एरिक एरिक्सन ✔️
वाइगोत्सकी
पियाजे
फ्रायड

44. बालक का विकास(Child development) केंद्र से शुरू होकर सिरों की ओर होता है, विकास की दिशा का यह क्रम कहलाता है?
प्रोक्सीमो डिस्टल ( Proximodistal Law)✔️
मस्तकाधोमुखी क्रम (Cephalocaudal Law)
भिन्नता का नियम
उपरोक्त में से कोई नहीं

45. ‘भाषा’ ध्वनियों द्वारा मानव के भावों की अभिव्यक्ति है, किसका कथन है ?
क्रो व क्रो का
स्वीट का✔️
क़िलपेट्रिक का
ब्लेयर जोन्स का

46. किस उम्र में शिशु अपने परिवेश से शब्दों और ध्वनियों को ग्रहण करके दोहराने का प्रयास करता है?
9-10 माह में✔️
10 से 15 माह में
3 से 5 वर्ष में
5 से 10 वर्ष में

47. जनन द्रव्य की निरंतरता का सिद्धांत किसने दिया?
बीजमैन ने ✔️
टोलमेन ने
लेमार्क ने
मेंडल ने

48. फ्रोबेल ने प्रथम पूर्व प्रारम्भिक विद्यालय(Kindergarten) की स्थापना कौनसे स्थान पर की?
बलेकेन्बर्ग में ✔️
लिपजिग में
न्यूयॉर्क में
कनाडा में

49. परिपक्वता का मुख्य सम्बंध होता है?
वंशानुक्रम से ✔️
वातावरण से
दोनों से
उपरोक्त में से किसी से नहीं

50. अधिगम/Learning का सम्बंध होता है?
वंशानुक्रम से
वातावरण से ✔️
दोनों से
उपरोक्त में से किसी से नहीं

51. किस अवस्था मे दोहराने के प्रवृति पायी जाती है?
शैशव अवस्था मे ✔️
किशोरावस्था में
प्रौढ़ावस्था में
सभी मे

52. नैतिक विकास सिद्धान्त किस मनोवैज्ञानिक ने दिया?
जीन पियाजे ने
वाइगोत्सकी ने
लॉरेंस कोहल्बर्ग ने ✔️
सिगमण्ड फ्रायड ने

53. संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त/Cognition Development Theory देने वाले मनोवैज्ञानिक हैं।
जीन पियाजे ✔️
स्किनर
पावलोव
कार्ल रोजर्स

54. मनोसामाजिक सिद्धान्त देने वाले मनोवैज्ञानिक हैं।
एरिक एरिक्सन✔️
स्पीयरमेन
टाइलर
मोरेनो

55.”मस्तिष्क की जाग्रत अवस्था” कहलाती है?
चेतन मन✔️
अचेतन मन
अर्द्ध चेतन मन
उपरोक्त सभी

56. ‘नैतिक व आदर्शवादी बातें’ किस अवस्था की विशेषताएं है?
परा अहम की ✔️
अहम की
स्वलीनता की
मूर्त संक्रियात्मक अवस्था की

57. ID तथा Super Ego के मध्य सन्तुलन का कार्य करता है?
अहम ✔️
परा अहम
इदम
भय

58. जीवन मूल प्रवृत्ति को फ्रायड ने क्या नाम दिया?
इरोस✔️
थेनेटॉस
स्वलीनता
द्वंद

59. सुखवादी सिद्धात कहलाता है?
इदम (Id) ✔️
अहम(Ego)
परा अहम(Super Ego)
उपरोक्त मसभी

60. अचेतन मन से सम्बन्ध होता है?
इदम (Id) का✔️
अहम(Ego) का
परा अहम(Super Ego) का
उपरोक्त में से किसी का नहीं

61. व्यक्तितव की किस संरचना में व्यक्ति को सिर्फ अपना सुख दिखाई देता है?
Ego(अहम)
Id (इदम)✔️
Super Ego (परा अहम)
उपरोक्त सभी में

62. वास्विकता व यथार्थता से निकट रूप से सम्बंधित है?
Ego(अहम) ✔️
Id (इदम)
Super Ego (परा अहम)
उपरोक्त सभी

63. यदि कोई व्यक्ति ID तथा Super Ego के मध्य सन्तुलन नहीं रख पाता तो वह व्यक्ति –
कुसमयोजित हो जाएगा✔️
समयोजन कर लेगा
समझौता कर लेगा
उपरोक्त सभी

64. देवत्व का प्रतीक है?
इदम/ Id
अहम/Ego
परा अहम/Super Ego✔️
उपरोक्त में से कोई नहीं

65.परिश्रम बनाम हीनता का समय है?
6-12 वर्ष✔️
12-18 वर्ष
18-35 वर्ष
35 वर्ष के बाद

66. व्यवहारवाद के जनक कौन हैं?
वाटसन✔️
वुडवर्थ
डेकार्टे
पियाजे

67. मनोविज्ञान/Psychology के जनक हैं?
अरस्तु✔️
पोम्पोनोजी
वुडवर्थ
प्लेटो

68. Outline Psychology Book के लेखक कौन है?
विलियम जेम्स
विलियम वुंट
विलयम मेक्डुगल✔️
जेम्स अली

69. श्रीमती हरलोक ने विकास क्रम में होने वाले परिवर्तनों को कितने भागों में बांटा?
1 भाग में
2 भाग में
3 भाग में
4 भाग में ✔️

70. उपार्जित गुणों के संचरण का सिद्धात देने वाले वैज्ञानिक  हैं?
बीजमैन
लेमार्क✔️
डार्विन
उपरोक्त में से कोई नहीं


Child development Quiz –

50
Created by reetprepReetPrep

Topicwise Psychology Quiz

Child Development & Pedagogy

Child Development Quiz

Questions - 10

Time - 5 Min

 

1 / 10

पियाजे के सिद्धांत में एक प्रक्रिया जो पुराने और नए -- धारणाएँ और अनुभव के बीच संतुलन क्रिया है ' जाना जाता है-

 

2 / 10

वातावरण वह बाहरी शक्ति है जो हमे प्रभावित करती है - कथन है?

3 / 10

विकास का वह क्रम जिसमें शरीरिक विकास सिर से पैरों की दिशा में होता है?

4 / 10

सम्भावित विकास का क्षेत्र(Zone Of Proximal Development) का सम्प्रत्यय दिया?

5 / 10

फ्रायड के अनुसार मन का सबसे बड़ा भाग है?

6 / 10

संवेग व्यक्ति की उत्तेजित दशा है, कथन है ?

7 / 10

माता-पिता की शारिरिक और मानसिक विशेषताओं का सन्तान में हस्तांतरण होना ही वंशक्रम है, परिभाषा दी है?

8 / 10

किसी वस्तु के स्थायित्व की अवधारणा पियाजे के विकास के .....चरण में प्राप्त हो जाती है?

9 / 10

एरिक्सन के अनुसार , बच्चों का मनो-सामाजिक विकास कितने चरणों मे पूरा होता है?

10 / 10

"पश्च परम्परागत स्तर" में बालक के तर्क व चिंतन का आधार होता है?

Fill Your Details & Get Your Score

Your score is

The average score is 63%

0%

बाल विकास के महत्वपूर्ण कथन/Child Development Statements

शैशवावस्था के महत्वपूर्ण कथन – (जन्म से 5 वर्ष की उम्र)
स्टैग :- जीवन के प्रथम 2 वर्षों में बालक अपने भावी जीवन की नीव रखता है।

ब्रिजेस:- 2 वर्ष की उम्र तक बालक में लगभग सभी संवेगों का विकास हो जाता है !

जे.न्यूमेन:- 5 वर्ष तक की अवस्था शरीर और मस्तिष्क के लिए बड़ी ग्रहणशील रहती है !

वैलेंटाईन :- शैशवावस्था सीखने का आदर्श काल है !

क्रो एंड क्रो :– बींसवीं शताब्दी बालकों की शताब्दी है !

रॉस :- शिशु कल्पना का नायक है अत: उसका भली प्रकार निर्देशक अपेक्षित हैं !

एडलर :- शिशु के जन्म के कुछ समय बाद ही यह निश्चित किया जा सकता है कि भविष्य में उसका स्थान क्या है !

गैसल :- बालक प्रथम छ: वर्ष में बाद के 12 वर्ष से भी दुगुना सीख जाता है !

सिगमंड फ्रायड :- शिशु में काम प्रवृति बहुत प्रबल होती हैं पर वयस्को की भांति उसकी अभिव्यक्ति नहीं होती है !

वाटसन :- शैशवावस्था में सीखने की सीमा व तीव्रता विकास की अन्य अवस्था से बहुत अधिक होती हैं !

रूसो :- बालक के हाथ, पैर, व नैत्र उसके प्रारंभिक शिक्षक हैं! इन्ही के द्वारा वह पाँच वर्ष मे ही पहचान कर सकता है , सोच सकता है और याद कर सकता है !
बाल्यावस्था के महत्वपूर्ण कथन – (6-12 वर्ष)
कॉल एवं ब्रुस- बाल्यावस्था को जीवन का अनोखा काल कहा है।

रॉस – बाल्यावस्था को मिथ्या या छदम परिपक्वता का काल कहा है !

ब्लेयर, जोन्स एवं सिम्पसन- शैक्षिक दृष्टिकोण से बाल्यावस्था से अधिक जीवन मे कोई महत्वपूर्ण अवस्था नही है

स्ट्रैंग- बालक अपने को अति विशाल संसार में पाता है व उसके बारे में जल्दी से जल्दी जानकारी प्राप्त करना चाहता है

सिगमंड फ्रायड – बाल्यावस्था को काम की प्रसुप्तावस्था का कहा है।

बर्ट- बाल्यावस्था भ्रामक एवं साहसिक कार्य की प्रवृति मे वृद्धि होती है।

किलपैट्रिक – बाल्यावस्था को प्रतिद्वंद्वात्मक समाजीकरण का काल कहा है।

सिग्मंड फ्रायड – बच्चा  को  जो  कुछ बनना होता है  वह शुरुवाती 4 – 5  वर्षो  में बन  जाता है।

वाटसन  – ”मुझे नवजात शिशु दे दो। मैं उसे डॉक्टर, वकील, जो चाहूँ बना सकता हूँ।”

क्रो एवं क्रो – “बाल मनोविज्ञान एक वैज्ञानिक अध्ययन है, जिसमें बालक के जन्म के पूर्व काल से लेकर
उसकी किशोरावस्था तक का अध्ययन किया जाता है।”

1 thought on “Child Development से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | बाल विकास”

Leave a Comment

error: Content is protected !!