संरक्षित क्षेत्र(Conservation Reserve)-केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार संरक्षित क्षेत्र ऐसे क्षेत्र होते है जो राष्ट्रीय उद्यानों,वन्यजीव अभ्यारण्यों और आरक्षित/संरक्षित वनों के बीच बफर जोन या संयोजक और वन्यजीव गलियारे के रूप में कार्य करते है। पहली बार इनको वन्यजीव संरक्षण (संशोधन) अधिनियम-2002 में परिभाषित किया गया था।
संरक्षित क्षेत्र की घोषणा राज्य सरकार द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम -1972 की धारा 36क के आधार पर किया जाता है। राज्य सरकार राज्य वन्य जीव बोर्ड और स्थानीय समुदायों के साथ परामर्श कर ऐसे क्षेत्रों को Conservation Reserve का दर्जा प्रदान करती है जो –
- राष्ट्रीय उद्यानों और अभ्यारण्यों के समीप स्थित हो।
- एक संरक्षित क्षेत्र को दूसरे संरक्षित क्षेत्र से जोड़ता हो।
- वनस्पति तथा प्राणियों और उनके आवास की सुरक्षा करने वाले भू एवं समुद्री स्थल।
3 new conservation reserves declared in Rajasthan
राजस्थान में पृथ्वी दिवस 22-april 2023 को 03 नए conservation reserves सोरसन(बारां),हमीरगढ (भीलवाड़ा),खींचन गाँव(जोधपुर) की घोषणा की गयी। जिससे अब इनकी कुल संख्या 23 से बढ़कर 26 हो गयी है।
24. | सोरसन | बारां |
25. | हमीरगढ़ | भीलवाड़ा |
26. | खींचन गाँव | जोधपुर |
Latest conservation reserves declared in Rajasthan
27. | बांझआमली | बारां |
conservation reserves in Rajasthan


S No. | Conservation Reserves | Place |
---|---|---|
1. | बीसलपुर | टोंक |
2. | जोड़बीड़ गढ़वाला | बीकानेर |
3. | सुंधा माता | जालोर, सिरोही |
4. | गुढ़ा बिश्नोई | जोधपुर |
5. | शाकंभरी | सीकर,झुंझुनू |
6. | गोगेलाव | नागौर |
7. | बीड़ झुंझुनू | झुंझुनू |
8. | रोटू | नागौर |
9. | उम्मेद गंज पक्षी विहार | कोटा |
10. | जवाई बांध लेपर्ड | पाली |
11. | बसियांल–खेतड़ी | झुंझूनू |
12. | बांसियाल खेतड़ी बागोर | झुंझूनू |
13. | जवाई बांध लैपर्ड -2 | पाली |
14. | मनसा माता | झुंझुनु |
15. | रणखार | जालौर |
16. | शाहबाद | बारां |
17. | शाहाबाद तलहटी | बारां |
18. | बीड घास फुलिया खुर्द | भीलवाड़ा |
19. | बाघदर्रा क्रोकोडाइल | उदयपुर |
20. | वाड़ाखेड़ा | सिरोही |
21. | झालाना–आमागढ़ | जयपुर |
22. | रामगढ़ कुंजी सुनवास | बारां |
23. | अखर गाँव | अजमेर |
24. | सोरसन | बारां |
25. | हमीरगढ़ | भीलवाड़ा |
26. | खींचन गाँव | जोधपुर |
27. | बांझआमली | बारां |