भारत(Bharat) ने 1 दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से G20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण की और वह एक वर्ष तक इस पद पर रहेगा। यह भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।
G20 चर्चा में क्यों ?
G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85%, वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान, भारत पूरे भारत में कई स्थानों पर 32 विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 200 बैठकों की मेजबानी करेगा।

G20 परिचय
- स्थापना – 1999
- मुख्यालय – नहीं है
- अध्यक्ष – ट्रॉईका के आधार पर
- उद्देश्य – मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्त स्थिरता को सुरक्षित करना
- वैश्विक आर्थिक एजेंडा
- दुनिया की दो तिहाई आबादी
- वैश्विक जीडीपी का 85%
- वैश्विक व्यापार का 75%
- पहला सम्मेलन – दिसंबर 1999 बर्लिन || वित्तीय मंत्री केंद्रीय बैंकों के गवर्नर
- पहला शिखर सम्मेलन – नवंबर 2008 वॉशिंगटन डीसी || राष्ट्रीय अध्यक्षों की पहली बैठक || अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग आतंकवाद मानव तस्करी ग्लोबल वार्मिंग जैसे अहम मुद्दे
G20 सदस्य देश
सदस्य – 19 देश + यूरोपियन संघ + अफ़्रीकी संघ
- जापान
- कनाडा
- USA
- फ्रांस
- इटली
- जर्मनी
- UK
- साउथ अफ्रीका
- अर्जेंटीना
- ब्राज़ील
- मेक्सिको
- ऑस्ट्रेलिया
- भारत
- चीन
- तुर्की
- इंडोनेशिया
- सऊदी अरब
- दक्षिण कोरिया
- रूस
- यूरोपियन संघ
- अफ़्रीकी संघ
G20 Summit 2023
G20 India Presidency
अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान, भारत पूरे भारत में कई स्थानों पर 32 विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 200 बैठकों की मेजबानी करेगा।
India’s G20 logo – juxtaposes planet Earth with the lotus, India’s national flower
Theme – ‘Vasudhaiva Kutumbakam’ or ‘One Earth-One Family-One Future’

African Union(AU) को विश्व मंच के 21वें स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने की घोषणा
अफ्रीकी संघ (AU) महाद्वीपीय निकाय है, इसमें 55 सदस्य देश शामिल हैं जो अफ्रीकी महाद्वीप के देशों से बना है। अफ्रीकी संघ को जी 20 का सदस्य बना | अफ्रीकी संघ को नई दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन में इस वैश्विक मंच की स्थाई सदस्यता प्रदान की गई|