Human Skeleton System/कंकाल तन्त्र शरीर के मूल ढांचे (Framework) के रूप में कार्य करता है और पूरे शरीर को एक आकृति प्रदान करता है।
यह अस्थियोँ एवं उपास्थियों का ढांचा होता है ।मानव कंकाल तन्त्र में 206 हड्डियां होती हैं और इसमें टेंडन(Tendon) लिगामेंट्स (ligaments) और कार्टिलेज (cartilage) भी शामिल होते हैं जो हड्डियों को जोड़ता है।
- Human skeleton system वयस्क मानव शरीर में अक्षीय और उपांगीय तन्त्र (Axial and Appendicular systems) में विभाजित होता है।
- Human skeleton system शरीर के आंतरिक अंगों की रक्षा करने में भी सहायक होता है।
- हड्डियां मांसपेशियों को Basic संरचना प्रदान करती हैं ताकि मांसपेशियां खुद को हड्डियों से जोड़ सकें जिससे मानव शरीर को गति करने में सहायता मिलती है।
ह्यूमन स्केलेटन सिस्टम/कंकाल तन्त्र
- कंकाल तन्त्र का Bone matrix (हड्डियों में भरा द्रव) में मुख्य रूप से विभिन्न प्रकार के आवश्यक खनिजों का भंडारण होता है , जो शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों की वृद्धि और मरम्मत के लिए आवश्यक होते है।
- हड्डियां कैल्शियम और फॉस्फेट जैसे खनिजों के लिए Storage का काम करती हैं ।
Human Skeleton System/कंकाल तंत्र के मुख्यतः 2 भाग होते है
(1). बाह्य कंकाल तंत्र (Exoskeleton System) -:
इसमे नाखून एवं बाल आते हैं ,Nails का जो अगला हिस्सा होता है वह मृत कोशिकाओं का बना होता है इसमें blood Flow नहीं होता।
(2). अन्तः कंकाल तंत्र (Endoskeleton System) –
इसमे मानव शरीर के अंदर का अस्थि पंजर आता है ,यह अस्थि (Bones) एवं उपास्थि (Cartilage) का बना होता है , ये संयोजी ऊतक होते है।
- जन्म के समय शिशुओं में लगभग 300 हड्डियाँ पायी जाती है।
- युवावस्था में कुछ हड्डियों के संगलित होने से यह संख्या 206 हो जाती है।
Parts Of Skeleton System
मानव कंकाल को 2 भागों में विभाजित किया गया है
(1). अक्षीय कंकाल (Axial Skeleton)
अक्षीय कंकाल मेरुदंड (vertebral column), पसली पिंजर( Rib cage) और खोपड़ी (Skull) से मिलकर बना होता है।
अक्षीय कंकाल – 80 अस्थियां
मानव खोपड़ी की हड्डीयां | 22 (14 Face + 8 cranial हड्डी) (Human Skull) |
कशेरुक दंड की हड्डीयां (Vertebral column) |
26 Bones |
उरोस्थि की हड्डी (Sternum) |
1 Bone |
पसलियां | 24 (12 जोड़ी) |
(Ribs)
Note – 22 अस्थियोँ के अलावा 1 अन्य अस्थि “हॉइड” एवं मध्य कान की 3 जोड़ी अस्थियां (दोनों कान की मिलाकर total -6 मेलियस , इन्कस , स्टेपिस ) भी खोपड़ी के ही भाग माने जाते है। (22 + 7 = 29)
{ 29 + 26 + 1 + 24 = 80 Bones }
कशेरुक दंड ( Vertebral Column) की Bones (26)
गर्दन (Cervical) | 7 Bones (C1 – C7) |
वक्ष (Thoracic ) | 12 Bones (T1 -T2) |
कटि ( lumber) | 5 Bones (L1 – L5) |
सेक्रम ( Sacrum) | 1 Bones |
पुच्छ ( Coccygeal) | 1 bones |
(7+12+5+1+1 = 26 हड्डीयाँ)
(2) उपांगी कंकाल (Appendicular Skeleton)
उपांगी कंकाल अक्षीय कंकाल से जुड़ा हुआ होता है तथा अंस मेखला (shoulder girdle),श्रोणि मेखला (pelvic girdle ) और
ऊपरी पाद एवं अधः पाद (upper and lower limbs) की हड्डियों से मिलकर बना होता है।
उपांगी कंकाल = 126 Bones
(A). मेखला (Girdles) – 6 bones
(B). पाद ( Limbs) – 120 bones
(A). मेखला की 6 अस्थियों का विभाजन –
(1). अंस मेखला ( Pectoral Girdle/shoulder girdle) -:
( 2 × 2 = 4 हड्डीयाँ)
- स्केपुला (Scapula) – 1 हड्डी
- क्लेविकल(Clavical) – 1 हड्डी
(शरीर के दोनों तरफ मिलाकर ये हो जाती है 4 यानि एक Side 2 हड्डियां)
(2). श्रोणि मेखला (Pelvic Girdle) -:
(1 × 2 = 2 हड्डियां)
इलियम , प्यूबिस , इस्चियम ( यह तीनों मिलाकर 1 हड्डी बनाते हैं)
इस तरह मानव शरीर में मेखला (girdle) की 6 हड्डियों का विभाजन होता है।
(B) पाद (Limbs) की हड्डियों का शरीर मे विभाजन – :
अग्रपाद (Fore limbs) – (30 × 2 = 60 हड्डीयाँ)
ह्यूमरस (Humerus) | 1 हड्डी |
रेडियस (Radius) | 1 हड्डी |
अल्ना (Ulna) | 1 हड्डी |
हस्त (Hand) | 27 हड्डीयाँ |
(Total – 30 एक हाथ में) |
हाथ की हड्डियां (27) –
कलाई (Carpals) | 8 हड्डीयाँ |
हथेली(Metacarpals) | 5 हड्डीयाँ |
अगुंलीयां (Phalanges) | 14 हड्डीयाँ |
पश्च पाद ( Hind limbs) (30 × 2 = 60 हड्डीयाँ)
फीमर (Femur) | 1 हड्डी |
टिबिया (Tibia) | 1 हड्डी |
फिबुला(Fibula) | 1 हड्डी |
पैर (Foot) | 26 हड्डीयाँ |
पटेला (patella) | 1 हड्डी |
पैर की हड्डियां (26) –
एड़ी (Tarsals) | 7 हड्डियां |
तलवा (Metatarsals) | 5 हड्डीयाँ |
पैरो की उंगलियां (phalanges) | 14 हड्डियां |
पटेला – एक त्रिकोणाकार हड्डी है जो घुटने (knee) को घेरे रहता है इसे, Knee cap भी कहा जाता है।
ह्यूमन स्केलेटन सिस्टम Diagram
The Human Skeleton Performs Six Major Functions
- 1. Support
- 2. Movement
- 3. Protection
- 4. Production of blood cells,
- 5. Storage of minerals
- 6. Endocrine regulation
ह्यूमन स्केलेटन सिस्टम महत्वपूर्ण प्रश्न
(1) वयस्क में हड्डियों की संख्या होती है?
– 206
(2) जन्म के समय शिशुओं में अस्थियोँ की संख्या होती है ?
– 300
(3). मानव शरीर की सबसे बड़ी अस्थि है ?
– फीमर [ जांघ की अस्थि ]
(4).मानव शरीर की सबसे छोटी अस्थि है ?
– स्टेप्स [मध्य कान की अस्थि ]
(5).मानव खोपड़ी में अस्थियोँ की संख्या है?
– 22 Bones
Interesting Fact About Skeleton System
क्या आपने Funny Bone के बारे में सुना है?
सबसे पहले तो यह कोई Bone नहीं है बल्कि एक Nerve है जिसे Ulner Nerve कहा जाता है जो कि Elbow में होती है , कभी- कभी हमें कोहनी में अचानक झटका लगता है ऐसा इसी Ulner Nerve के कारण होता है।
इसे Funny Bone कह दिया जाता है क्योंकि एक तो यह ह्यूमरस हड्डी (Humerus Bone) के नीचे स्थित होती है तो “Humer” नाम आने के कारण इसे Funny Bone कह दिया जाता है।
Do Practice