Location and Extent of Rajasthan – राजस्थान भारत के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र(Northwest region) में स्थित एक राज्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह सबसे बड़ा राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर (132,139 वर्ग मील) है।
इसके उत्तर(North) में पंजाब, उत्तर-पूर्व(Northeast) में हरियाणा, पूर्व(East) में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व(Southeast)में मध्य प्रदेश, दक्षिण पश्चिम(Southwest) में गुजरात और पश्चिम(West) में पाकिस्तान है। राजस्थान राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर जयपुर है।

राजस्थान की स्थिति (Location Of Rajasthan)
अक्षांश(latitude) व देशान्तर(longitude) के अनुसार - “उत्तरी-पूर्वी“
राजस्थान की स्थिति अक्षांश के अनुसार | उत्तरी गोलार्द्ध |
राजस्थान की स्थिति देशान्तर के अनुसार | पूर्वी गोलार्द्ध |


अक्षांश | देशान्तर |
---|---|
भूमध्य रेखा के समांतर “पूर्व से पश्चिम” खिंची गयी काल्पनिक रेखाएं जो ये रेखाएं उत्तर से दक्षिण कोणात्मक दूरी प्रदर्शित करती हैं | भूमध्य रेखा के लम्बवत “उत्तर से दक्षिण” खिंची गयी काल्पनिक रेखाएं जो ये रेखाएं पूर्व से पश्चिम कोणात्मक दूरी प्रदर्शित करती हैं |
दो स्थानों के मध्य दूरी की गणना के लिए उपयोगी | दो स्थानों के मध्य समय की गणना के लिए उपयोगी |
देशांतर रेखाओं को तिथि रेखा व् समय रेखा कहा जाता है | |
राजस्थान की स्थिति भारत के अनुसार - “उत्तर-पश्चिम“


राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार :-
अक्षांश -230 03‘ NL – 300 12‘ NL

अक्षांश | 230 03‘ NL | 300 12‘ NL |
स्थान | बोरकुण्ड गांव | कोणा गांव |
जिला | बाँसवाड़ा | श्री गांगानगर |
नोटः-
- 7०9′ अक्षांशों में राजस्थान का विस्तार है।
- 23 1/2० उत्तरी अक्षांश – Tropic of Cancer line या कर्क रेखा या उत्तरी अयनांत जो राजस्थान के बाँसवाड़ा एवं डूंगरपुर से गुजरती है। राजस्थान में इसकी कुल लम्बाई 26 किलोमीटर है।
नोटः-
21 June :
- राजस्थान/उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा दिन एवं सबसे छोटी रात।
- कर्क संक्राति/Summer solstice
- 2015 से इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
राजस्थान का देशान्तरीय विस्तार :-
देशान्तर – 69◦ 30′ EL – 78◦ 17′ EL

देशान्तर | 69◦ 30′ EL | 78◦ 17′ EL |
स्थान | कटरा गांव | सिलाना गांव |
जिला | जैसलमेर | धौलपुर |
नोटः-
- 8◦ 47′ देशान्तरों में राजस्थान का विस्तार है।
- देशान्तर रेखाओं को तिथि रेखा व समय रेखा कहा जाता है।
1º देशान्तर – 4 Min.
1′ देशान्तर – 4 Sec.
मध्य गांव

सेटेलाइट सर्वे के अनुसार राजस्थान का मध्यगांव – गगराना (नागौर)
Key Point
- राजस्थान के पश्चिम (जैसलमेर) व पूर्व (धौलपुर) के मध्य समयांतराल – 35 Minutes, 8 Second
राजस्थान का विस्तार(Extent Of Rajasthan)
- आकृति(Shape)
- क्षेत्रफल(Area)
- सीमा(Boundary)

राजस्थान की आकृति
T.H. हैण्डले ने राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भज /रोमबस (Rhombus) कहा। इसे पतंगाकार आकृति भी कहा जाता है।
राजस्थान क्षेत्रफल
Area In Km | 3, 42, 239 Km2 |
Area In Mile | 1, 32, 139 Mile 2 |
देश के कुल क्षेत्रफल में राजस्थान का योगदान | 10.41% (1 Nov. 1956) |
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का स्थान | प्रथम (1 Nov. 2000) |
राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से जिले
बडे़ जिले | छोटे जिले |
---|---|
जैसलमेर – 38401 Km2 बीकानेर – 30239 Km2 बाड़मेर – 28387 Km2 जोधपुर – 22850 Km2 | धौलपुर – 3034 Km2 दौसा – 3432 Km2 डूंगरपुर – 3770 Km2 प्रतापगढ़ – 4449 Km2 |
जैसलमेर राजस्थान के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ? | 11.22 प्रतिशत |
राजस्थान में 10 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रफल वाला एकमात्र जिला कौनसा है ? | जैसलमेर |
धौलपुर राजस्थान के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ? | 0.89 प्रतिशत |
राजस्थान में 1 प्रतिशत से कम क्षेत्रफल वाला एकमात्र जिला कौनसा है ? | धौलपुर |
राजस्थान का सबसे बड़ा जिला (जैसलमेर) सबसे छोटे जिले (धौलपुर) का कितना गुणा है ? | 12.66 गुणा |
विश्व के क्षेत्रफल में राजस्थान का योगदान कितना प्रतिशत है ? | 0.25 प्रतिशत |
विश्व के क्षेत्रफल में भारत का योगदान कितना प्रतिशत है – 2.42 प्रतिशत
आइये जानते है कौनसा देश राजस्थान से कितना बड़ा व कितना छोटा है –
देश | राजस्थान |
---|---|
जर्मनी के | बराबर |
जापान के | बराबर |
ब्रिटेन का | 2 गुणा |
श्रीलंका का | 5 गुणा |
इजराइल का | 17 गुणा |
राजस्थान की सीमा (boundary Of Rajasthan)
राजस्थान के उत्तर(North) में पंजाब, उत्तर-पूर्व(Northeast) में हरियाणा, पूर्व(East) में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व(Southeast)में मध्य प्रदेश, दक्षिण पश्चिम(Southwest) में गुजरात और पश्चिम(West) में पाकिस्तान है।
राजस्थान के कुल जिले – 33 (वर्तमान – 50)
अंतरवर्ती जिले -: 8
सीमावर्ती जिले -: 25
अंतर्राज्यीय सीमा – 23 (जैसलमेर , बीकानेर किसी राज्य से अपनी सीमा साझा नहीं करते)
अंतर्राष्ट्रीय सीमा – 4

राजस्थान के 8 जिले अंतः स्थलीय (Landlocked) है अर्थात् ऐसे जिलें जो किसी अन्य जिले के साथ सीमा नहीं बनाते है- जोधपुर, , पाली, नागौर, राजसमन्द, अजमेर, दौसा, बूँदी, टोंक, ।
पालीः – सर्वाधिक जिलों(8 जिले) के साथ सीमा बनाता है। जो बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही, जालौर के साथ सीमा बनाता है।
नागौर -: सर्वाधिक संभाग मुख्यालयों (4) के साथ सीमा बनाता है ।
- अजमेर
- जयपुर
- जोधपुर
- बीकानेर
कुल सीमा (Total Boundary) | 5920 Km |
अंतर्राष्ट्रीय सीमा (International Boundary) | 1070 Km |
अंतर्राज्यीय सीमा (Interstate Boundary) | 4850 km |
अंतर्राष्ट्रीय सीमा(International Boundary)
राजस्थान की पाकिस्तान से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा हिन्दुमल कोट (गंगानगर) से शुरू होकर शाहगढ़ (बाड़मेर) पर समाप्त होती है पाकिस्तान से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा कहा जाता है (सर रेड क्लिफ के नाम पर)
- रेडक्लिफ रेखा की कुल लम्बाई – : 3323 Km
- राजस्थान में लम्बाई -: 1070 km
- निर्धारण तिथि -: 17 Aug 1947
- शुरुवात – : हिन्दुमल कोट (गंगानगर)
- समाप्ति -: शाहगढ़ (बाड़मेर)
Que. रेडक्लिफ रेखा की लम्बाई राजस्थान की कुल सीमा का कितना प्रतिशत भाग है ?
Ans. 18 प्रतिशत

पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के जिले – 3 | राजस्थान के जिले | |
1. | बहावलनगर (अधिकतम सीमा) | गंगानगर – बीकानेर |
2. | बहावलपुर | बीकानेर – जैसलमेर |
3. | रहीमयार खां | जैसलमेर |
पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के जिले – 6 | राजस्थान के जिले | |
4. | घोटकी | जैसलमेर |
5. | सुक्कुर | जैसलमेर |
6. | खैरपुर | जैसलमेर |
7. | संघर | जैसलमेर – बाड़मेर |
8. | उमरकोट (न्यूनतम सीमा) | बाड़मेर |
9. | थारपारकर | बाड़मेर |

International Boundary MCQs
Que. अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित जिलों का उत्तर से दक्षिण दिशा का क्रम लिखिए ?
Ans.
गंगानगर -: 210 Km
बीकानेर -: 168 Km
जैसलमेर -: 464 Km
बाड़मेर -: 228 Km
Que. राजस्थान के दो जिलों के साथ सीमा बनाने वाले पाकिस्तान के जिलों के नाम बताइए ? ?
Ans. 3
बहावलनगर -: गंगानगर – बीकानेर
बहावलपुर -: बीकानेर – जैसलमेर
संघर -: जैसलमेर – बाड़मेर
Que. केवल बाड़मेर के साथ सीमा बनाने वाले पाकिस्तान के जिलों के नाम बताइए ?
Ans. 2
उमरकोट
थारपारकर
Que. जैसलमेर के साथ सीमा बनाने वाले पाकिस्तान के जिलों के नाम बताइए ?
Ans. 6
बहावलपुर -: बीकानेर – जैसलमेर
संघर -: जैसलमेर – बाड़मेर
रहीमयार खां -: जैसलमेर
घोटकी -: जैसलमेर
सुक्कुर -: जैसलमेर
खैरपुर -: जैसलमेर
Que. केवल जैसलमेर के साथ सीमा बनाने वाले पाकिस्तान के जिलों के नाम बताइए ?
Ans. 4
रहीमयार खां -: जैसलमेर
घोटकी -: जैसलमेर
सुक्कुर -: जैसलमेर
खैरपुर -: जैसलमेर
अंतर्राज्यीय सीमा (Interstate Boundary)
- मध्यप्रदेश – 1600 कि.मी.
- हरियाणा – 1262 कि.मी.
- गुजरात – 1022 कि.मी.
- उत्तरप्रदेश – 877 कि.मी.
- पंजाब – 89 कि.मी.
बाड़मेर जिला गुजरात राज्य से न्यूनतम सीमा बनाता है – 14 Km
झालावाड़ जिला मध्यप्रदेश राज्य से सर्वाधिक लम्बी सीमा बनाता है – 520 Km
राजस्थान के जिले | पडौसी राज्यों के जिले | ||
1. | मध्यप्रदेश – 1600 किमी – 10 जिले | 1. धौलपुर 2. करौली 3. सवाईमाधोपुर 4. कोटा 5. भीलवाडा – न्यूनतम सीमा 6. बांसवाडा 7. बारां 8. झालावाड – सर्वाधिक सीमा 9. प्रतापगढ़ 10. चित्तोडगढ़ | 1. मुरैना – सर्वाधिक सीमा 2. श्योपुर 3. शिवपुरी 4. गुना 5. राजगढ़ 6. आगरमालवा 7. मंदसौर 8. नीमच 9. रतलाम 10. झाबुआ – न्यूनतम सीमा |
2. | हरियाणा – 1262 किमी – 7 जिले | 1. जयपुर – न्यूनतम सीमा 2. भरतपुर 3. हनुमानगढ़ – सर्वाधिक सीमा 4. चुरू 5. सीकर 6. झुंझुनू 7. अलवर | 1. सिरसा – सर्वाधिक सीमा 2. फतेहबाद – न्यूनतम सीमा 3. हिसार 4. भिवानी 5. महेंद्रगढ़ 6. रेवाड़ी 7. मेवात |
3. | गुजरात – 1022 किमी – 6 जिले | 1. जालोर 2. बांसवाडा 3. बाड़मेर – न्यूनतम सीमा 4. उदयपुर – सर्वाधिक सीमा 5. सिरोही 6. डूंगरपुर | 1. कच्छ – सर्वाधिक सीमा 2. बनासकाठा 3. साबरकाठा 4. अरावली 5. महिसागर 6. दाहोद – न्यूनतम सीमा |
4. | उत्तरप्रदेश – 877 किमी – 2 जिले | 1. भरतपुर – सर्वाधिक सीमा 2. धौलपुर – न्यूनतम सीमा | 1. मथुरा – न्यूनतम सीमा 2. आगरा – सर्वाधिक सीमा |
5. | पंजाब – 89 किमी – 2 जिले | 1. गंगानगर – सर्वाधिक सीमा 2. हनुमानगढ़ – न्यूनतम सीमा | 1. फाजिल्का – न्यूनतम सीमा 2. श्री मुक्तसर साहिबा – सर्वाधिक सीमा |
पंजाब – श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़
हरियाणा – जयपुर, भरतपुर, हनुमानगढ़, शेखावाटी (चुरू, सीकर, झुंझुनूं), अलवर।
उत्तर प्रदेश – भरतपुर, धौलपुर
मध्यप्रदेश – धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बाँसवाड़ा, बारां, झालावाड़,
प्रतापगढ़, चित्तौडगढ़।
गुजरात – जालोर, बाँसवाड़ा, बाड़मेर, उदयपुर, सिरोही, डूँगरपुर
Interstate Boundary MCQs
Que.राजस्थान के अंतरवर्ती जिलों के नाम लिखिए ?
Ans.राजस्थान में 8 जिले ऐसे है जो किसी अन्य जिलों से अपनी सीमा नहीं साझा करते
- जोधपुर
- नागौर
- पाली
- राजसमन्द
- अजमेर
- दौसा
- टोंक
- बूंदी
Que.राजस्थान के सीमावर्ती जिलों के नाम लिखिए ?
Ans. राजस्थान में 25 जिले ऐसे है जो किसी ना किसी राज्य अथवा अंतर्राष्ट्रीय सीमा से अपनी सीमा साझा करते हैं
- अंतर्राज्यीयसीमा – 23 (जैसलमेर , बीकानेर किसी राज्य से अपनी सीमा साझा नहीं करते)
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा – 4
- अंतर्राज्यीय तथा अंतर्राष्ट्रीय दोनों सीमाओं से लगने वाले जिले – 2 (गंगानगर , बाड़मेर)
key Points
- केवल अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाले जिले – 21
- केवल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाने वाले जिले – 2 (जैसलमेर , बीकानेर)
Que.राजस्थान के उन जिलों के नाम लिखिए जो 2 राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं ?
Ans.
- हनुमानगढ़ -: पंजाब – हरियाणा
- भरतपुर -: हरियाणा – उत्तरप्रदेश
- धौलपुर -: उत्तरप्रदेश- मध्यप्रदेश
- बांसवाडा -: मध्यप्रदेश – गुजरात
Que. कितने जिले इसे हैं जो केवल एक ही राज्य के साथ अपनी सीमा साझा करते है ?
Ans. 23-4 = 17 जिले
Que. राजस्थान का कौनसा जिला सर्वाधिक लम्बी सीमा बनाता है?
Ans. झालावाड़ जिला मध्यप्रदेश राज्य से
Que. राजस्थान का कौनसा जिला सबसे न्यूनतम सीमा बनाता है?
Ans. बाड़मेर जिला गुजरात राज्य से
key Points
भीलवाड़ा – चित्तौडगढ़ को दो भागों मे बाँटता है।
कोटा – चित्तौडगढ़ :- राजस्थान के वे जिले जो एक राज्य के साथ दो बार सीमा बनाते है।
कोटा – राजस्थान का वह जिला जो एक राज्य के साथ दो बार सीमा बनाता है लेकिन अविखण्डित जिला है।
चित्तौडगढ़ – राजस्थान का वह जिला जो एक राज्य के साथ दो बार सीामा बनाता है लेकिन विखण्डित जिला है।
Who Was Sir Cyril Radcliffe ?
Sir Cyril Radcliffe एक ब्रिटिश वकील और सिविल सेवक थे, जिन्हें 1947 में ब्रिटिश भारत के विभाजन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्हें सीमा आयोग(Boundary Commission) के अध्यक्ष(Chairman of the Boundary) के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच नई सीमा रेखाएँ बनाने का काम सौंपा गया था।
Sir Cyril Radcliffe 8 जुलाई, 1947 को भारत पहुंचे और उन्हें नई सीमा बनाने का कार्य पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सप्ताह का समय दिया गया। उन्हें भारतीय मामलों या सीमा-निर्माण का कोई पूर्व अनुभव नहीं था, और सीमा के दोनों ओर आबादी के जटिल धार्मिक, भाषाई और सांस्कृतिक मिश्रण द्वारा कार्य को और भी कठिन बना दिया गया था।

इन चुनौतियों के बावजूद, सर सिरिल रेडक्लिफ ने 17 अगस्त, 1947 को अपना कार्य पूरा किया और भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा की आधिकारिक घोषणा 15 अगस्त, 1947 को की गई। विभाजन के साथ व्यापक हिंसा और विस्थापन हुआ, जिससे सैकड़ों हजारों लोग मारे गए। (The partition was accompanied by widespread violence and displacement, leading to the deaths of hundreds of thousands of people.)
विभाजन के बाद, Sir Cyril Radcliffe इंग्लैंड लौट आए और अपना कानूनी करियर फिर से शुरू किया। बाद में उन्हें कानूनी पेशे में उनकी सेवाओं के लिए knighted की उपाधि दी गई।
