Physical and chemical changes/भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन – हम दैनिक जीवन में हमारे आस-पास की वस्तुओं, सजीवों तथा हमारे शरीर में भी विभिन्न प्रकार के परिवर्तन देखते हैं।
वस्तुओं या पदार्थों में होने वाले परिवर्तन सामान्यतया 2 प्रकार के होते हैं-
1.भौतिक परिवर्तन (Physical Changes)
2.रासायनिक परिवर्तन (Chemical Changes)
Physical Changes/भौतिक परिवर्तन
पदार्थ में होने वाले वे परिवर्तन जिनके फलस्वरूप पदार्थ के रासायनिक संघटन में कोई बदलाव नहीं होता तथा परिवर्तन के बाद किसी प्रकार का नया पदार्थ नहीं बनता, भौतिक परिवर्तन कहलाता है।
– भौतिक परिवर्तन सामान्यतया उत्क्रमणीय (Reversible) होते हैं।
– पदार्थ के आकार तथा आकृति में होने वाले परिवर्तन भौतिक परिवर्तन होते हैं, इससे पदार्थ की अवस्था में भी परिवर्तन होता है।
भौतिक परिवर्तन के उदाहरण
– किसी धातु की छड़ को गर्म करना।
– पदार्थों की अवस्थाओं में होने वाले परिवर्तन (गलन/ Melting, हिमन/Freezing, वाष्पीकरण/ Vapourisation, संघनन/Condensation, ऊर्ध्वपातन/Sublimation)
– धातु की छड़ या पदार्थों में उत्पन्न विकृति
– जल में लवण (Salt) एवं शर्करा (Sugar) का घुलना
– शरबत या चाशनी बनाना
– मोम का पिघलना
– साँस लेना
Chemical Changes/रासायनिक परिवर्तन
पदार्थों में होने वाले ऐसे परिवर्तन जिनके फलस्वरूप पदार्थ के रासायनिक संघटन में परिवर्तन हो तथा किसी नए पदार्थ का निर्माण होता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।
– रासायनिक परिवर्तन सामान्यतया अनुत्क्रमणीय (Irreversible) होते हैं।
रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण
– पदार्थों का दहन (Combustion)
– कोयला, पेट्रोल, डीज़ल, लकड़ी आदि का दहन
– श्वसन (Respiration) एवं प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis)
– फलों का पकना (Ripening of Fruits)
– दूध से दही का बनना, दूध का फटना
– धातुओं का संक्षारण (Corrosion of Metals)
– कटे हुए सेव का भूरा होना
– किण्वन (Fermentation)
Difference Between Physical and Chemical Changes/भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में अंतर्
भौतिक परिवर्तन | रासायनिक परिवर्तन | |
1. | सामान्यतया उत्क्रमणीय (Reversible) | सामान्यतया अनुत्क्रमणीय (Irreversible) |
2. | नए पदार्थ का निर्माण नहीं होता | किसी नए पदार्थ का निर्माण |
3. | भौतिक गुण में परिवर्तन , रासायनिक अवस्था / गुणों में परिवर्तन नहीं | भौतिक व् रासायनिक गुणों में परिवर्तन |
4. | परिवर्तन अस्थाई | परिवर्तन स्थायी |
Physical and chemical changes Examples
भौतिक और रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण
भौतिक परिवर्तन के उदाहरण | रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण | |
1. | लोहे का चुंबक का बनना | भोजन का पकना |
2. | नौसादर का ऊर्ध्वपातन | लोहे पर जंग लगना |
3. | शक़्कर का पानी में विलेय | बनी सब्जी का खराब होना |
4. | बर्फ का पिघलना | फलों का पकना |
5. | Glass का टूटना | कटे हुए सेव का भूरा होना |
6. | कागज को काटना | |
7. | पदार्थों को चुंबकित करना | |
Note :–
– मोमबत्ती का जलना, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन है।
– पदार्थों को चुंबकित करना, भौतिक परिवर्तन है।
– भोजन का पकना, रासायनिक परिवर्तन है।
– विद्युत बल्ब के फिलामेंट में विद्युत धारा आने पर चमकना, भौतिक परिवर्तन है।
Physical and chemical changes MCQs
1. निम्न में से रासायनिक परिवर्तन है।
a) पानी का भाप बनना
b) फलों का पकना
c) बर्फ का पिघलना
d) बीज का उगना
2. निम्न में से भौतिक परिवर्तन है।
a) पदार्थों का पिघलना
b) बल्ब का जलना
c) वाष्पन
d) उपरोक्त सभी
3. दही का जमना है?
a) भौतिक परिवर्तन
b) रासायनिक परिवर्तन
c) नियमित परिवर्तन
d) इनमें से कोई नहीं
4. भौतिक परिवर्तन में पदार्थ के गुणों में परिवर्तन होता है।
a) आकार में
b) रंग में
c) अवस्था में
d) उपरोक्त सभी
Q.5 पदार्थ में परिवर्तन कितने प्रकार से होते हैं?
उत्तर – दो ( भौतिक और रासायनिक )
Q.6 पदार्थ का गलना किस प्रकार का परिवर्तन है?
उत्तर – भौतिक परिवर्तन
Q.7 पदार्थ का जलना किस प्रकार का परिवर्तन है?
उत्तर – रासायनिक परिवर्तन
Q.8 वाष्पीकरण की क्रिया किस प्रकार का परिवर्तन है?
उत्तर – भौतिक परिवर्तन
Q.9 जंग लगना किस प्रकार का परिवर्तन है?
उत्तर – रासायनिक परिवर्तन
Science Quiz
|
|
Chemistry Links
इस Article में Physical and Chemical changes के विषय में समझाया गया है , इसे अपने साथियों के साथ जरूर Share करें और Telegram Group से जरूर जुड़ें ।
[maxbutton id=”7″ url=”https://reetprep.com/register/” text=” Free Registration Form” ]