पादप कोशिका – Plant Cell

 

Plant Cell/पादप कोशिकाओं के चारों ओर कोशिका भित्ति (Cell Wall)  का आवरण पाया जाता है जो कि कठोर होती है ,सेल्यूलोस की बनी होती है।कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई होती है। पादपों का शरीर भी कई कोशिकाओं का मिलकर बना होता है अतः पादप बहुकोशिकीय (Multicellular)  होते है।

● plant cell यूकेरयोटिक (eukaryotic) होती है।

● plant cell बहुकोशिकीय (Multi cellular) होती हैं।

 

Definition of Plant cell

पादप कोशिका eukaryotic cells होती हैं जिनमे सुस्पष्ट केन्द्रक पाया जाता है तथा कोशिकांग  पाये जाते है।

Animals की तरह पौधों में विकसित कोशिका और उसके विशेष अंग यानि कोशिकांग होते हैं, जो मुख्य रूप से पादप के कोशिका कार्यो को करते हैं तथा पादप कोशिका में स्पष्ट केन्द्रक पाया जाता है इसलिए इन्हें Eukaryotes में रखा गया है।

पादपों में अपना भोजन खुद बनाने की क्षमता होती है, इसलिए इनके स्वपोषी कहा जाता है। भोजन के लिए पादप सूर्य के प्रकाश पर निर्भर रहते है तथा प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदल कर जल व CO2 का उपयोग करके Oxygen व glucose बनाते हैं।

 

Plant cell Structure

1. कोशिका भित्ति (Cell -Wall)

2.कोशिका झिल्ली (Cell membrane)

3.केन्द्रक (Nucleus)

4. लवक (Plastid)

5. केंद्रीय रिक्तिका (Central Vacuole)

6. गोल्जिकाय (Golgi-Apparatus)

7.राइबोसोम (Ribosome)

8.माइटोकांड्रिया (Mitochondria)

9. लायसोसोम (Lysosome)

 

(1). कोशिका भित्ति (Cell- Wall ) – :

◆ यह पादप कोशिका का कठोर आवरण होता है।
◆ यह सेल्यूलोस की बनी  होती है ।

 

(2). कोशिका झिल्ली (Cell – Membrane) -: 

◆ अर्द्ध – पारगम्य होती है जो कि कोशिका भित्ति के अंदर उपस्थित होती है।
◆यह कोशिका के अंदर तथा बाहर जाने वाले पदार्थों का नियमन करती है।

 

(3). केन्द्रक (Nucleus) – 

◆ झिल्ली युक्त कोशिकांग है।
◆ केन्द्रक में DNA व जरूरी आनुवंशिक सूचनाएं होती हैं जो कि कोशिका की व्रद्धि , कोशिका विभाजन में सहायक है।

 

(4). लवक (Plastid) – 

  •  झिल्ली युक्त कोशिकांग है।
  • प्रकाश संश्लेषण  के लिए आवश्यक ।
  • यह कोशिकांग केवल पादप कोशिकाओं में पाया जाता है।
  • यह द्विझिल्ली युक्त कोशिकांग है, इसके भीतर भी वृत्ताकार D.N.A व 70S  राइबोसोम पाए जाते है, इस कारण इसे भी कोशिका में कोशिका व अर्द्धस्वायत कोशिकांग कहते हैं।

Types –

◆ Leucoplast – यह प्रोटीन, लिपिड तथा स्टार्च का संग्रह करता है।

◆ Chloroplast – हरितलवक  के अंदर क्लोरोफिल नामक वर्णक पाया जाता है जो पादपों को हरा रंग प्रदान करता है तथा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में आवश्यक होता है।
यह प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित कर CO2 व जल(H2O) को ग्लूकोस में बदलने मे सहायता करता है।

 

प्लास्टिड के प्रकार –

1.   अवर्णी लवक (Leuco Plast) – 2.   वर्णी लवक (Chromoplast) – 3.   हरित लवक (Chloroplast) –
ये रंगहीन/अवर्णी होते हैं और भोजन संग्रह में कार्य करते हैं।  केरोटिनोइड वर्णकों के कारण विभिन्न रंग दर्शाते हैं। (फलों व पुष्पों को रंग प्रदान करते हैं।) हरे रंग के होते है, ये प्रकाश संश्लेषण में कार्य करते है। हरा रंग पर्णहरित (क्लोरोफिल) के कारण होता है।

 

कैरोटीन लाल नारंगी रंग में
जैन्थोफिल पीले रंग में
लाइकोपीन टमाटर में
बिटेनिन चुकन्दर में
हरितलवक पौधों की पत्तियों तथा तनों की सभी कोशिकाओं में
  • लाल नारंगी रंग में कैरोटीन पाया जाता है।पीले रंग में जैन्थोफिल पाया जाता है।
  • टमाटर में लाइकोपीन वर्णक होता है।
  • चुकन्दर में बिटेनिन वर्णक होता है।
  • हरितलवक पौधों की पत्तियों तथा तनों की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है।
  • हरितलवक पादपों की जड़ों की कोशिका में अनुपस्थित होता है।हरितलवक में Mg (मैग्नीशियम) पाया जाता है
  • हरितलवक में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होती है। हरितलवक का प्रमुख कार्य भोजन का निर्माण करना है।

 

प्रकाश संश्लेषण (Photo Synthesis) :

यह क्रिया सभी पादपों में उपस्थित क्लोरोप्लास्ट नामक कोशिकांग में उपस्थित क्लोरोफिल वर्णक के कारण होती है।प्रकाश संश्लेषण में प्रकाश ऊर्जा की सहायता से अकार्बनिक पदार्थ़ों से कार्बनिक पदार्थ़ों का निर्माण होता है।

अकार्बनिक पदार्थ CO2 एवं जल (H2O) जो की प्रकाश संश्लेषण में अभिकारक पदार्थ है। प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद पदार्थ कार्बनिक पदार्थ ग्लूकोज बनता है ।इस प्रक्रिया में O2 व जल सहायक उत्पाद के रूप में निष्कासित होता है।

 

(5).केन्द्रीय रिक्तिका (Central Vacuole) – 

  •  यह पादप कोशिका का 30% भाग घेरती है।
  • यह पादपों में भोजन का संग्रह (Food Storage) करती है।
  • रिक्तिका की झिल्ली को टोनोप्लास्ट कहते हैं।
  • पादप कोशिकाओं में रिक्तिका का आकार बड़ा व जंतु कोशिका में रिक्तिका का आकार छोटा होता है।

रिक्तिका के भीतर जल के अतिरिक्त अपशिष्ट पदार्थ, स्त्रावित पदार्थ इत्यादि का एकत्रण देखा जाता है। इसे कोशिका रस कहते हैं।

 

(6). गोल्जिकाय (Golgi – Apparatus) – 

◆ यह सभी यूकैरयोटिक कोशिकाओं में पाये जाते है ।
◆ यह बड़े अणुओं जैसे protein व लिपिड का कोशिका के अन्य भागों में वितरण करते हैं।

 

(7). राइबोसोम (Ribosome) – 

◆ यह सबसे छोटे झिल्ली युक्त कोशिका के अंग होते है।
◆ राइबोसोम में protein का निर्माण होता है।
◆ इन्हें प्रोटीन निर्माण की Factories कहा जाता है।

 

(8). माइटोकांड्रिया (Mitochondria)  – 

◆ दोहरी झिल्ली युक्त कोशिका के अंग
◆ यह Eukaryotic Cells के Cytoplasm में उपस्थित होते हैं।
◆ यह ऊर्जा प्रदान करते हैं , कार्बोहायड्रेट व शर्करा के अणुओं को तोड़कर( Break Down)
◆ इन्हें कोशिका का Power House कहा जाता है।

 

(9). लायसोसोम (Lysosome) – :

◆ इनके अंदर पाचक Enzymes होते हैं।
◆ ये कोशिका के अंदर अनावश्यक Food Particles या बाहरी तत्वों को नष्ट कर देते हैं।
◆ इन्हें आत्मघाती थैली (Suicide Bags) कहा जाता है।

 

 

Types Of Plant Cell/पादप कोशिका के प्रकार –

  1. Collenchyma cells
  2. Sclerenchyma cells
  3. Parenchyma cells
  4. Xylem cells
  5. Phloem cells

 

 

Plant Cell Functions 

  1. पादप कोशिका  जड़ व पत्तियों से जल व पोषक पदार्थो का परिवहन पादप के अन्य भागों तक करती है
  2. प्रकाश – संश्लेषण पादप कोशिका में होने वाला मुख्य कार्य है।

 

 

Important

जाइलेम – यह जल एवं खनिज तत्वों का  परिवहन जड़ो से पत्तियों तक व पादप के अन्य भागों तक करता है।
Root —- Leaf / other parts of plant

फ्लोएम – यह कोशिकाएं पत्तियों द्वारा बनाये गए भोजन को पादप के अन्य भागों तक पहुंचाती हैं।
Leaf—– other parts of plant

 

The features that are common to both plant cells and animal cells are:
1 Cell membrane
2 Cytoplasm
3 Nucleus
4 Ribosomes
5 Mitochondria
6 Endoplasmic reticulum

 

 

Biology  Links –

Fungi: Useful And Harmful Fungi Human Digestive System
Bacteria – Definition, Structure, Diagram, Classification Human Skeleton System
Virus – Discovery, Types, Diseases Components of Food l भोजन के मुख्य अवयव
Vaccine – Definition, Disvovery, Types, Importance Vitamins : Discovery, Types, Diseases
Nutrition – Modes Of Nutrition In Living Cell : Discovery, Types, Diffusion
Blood Vessels : Arteries, Veins, Capillaries Animal Cell – Types, Definition, Discovery, Structure, Functions
Modes of Excretion and Excretory Wastes l उत्सर्जन के तरीके व उत्सर्जी पदार्थ Infectious Diseases : Types, Causes & Preventions l संक्रामक रोग
Parts Of Plants l पौधों के विभिन्न भाग Nutrition in Plants l पादपों में पोषण

 

 

Biology Practice Questions –

General Science Biology Questions – 01
General Science Biology Questions – 02
General Science Biology Questions – 03
General Science Biology Questions – 04
General Science Biology Questions-05

 

Previous Year Papers-

List of Different Branches of Biology and their Fathers

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!